Azamgarh News:सिद्धार्थ सिंह आई ए एस सहायक जिलाधिकारी (विकास खंड अधिकारी)तहबरपुर की संभाली  कमान

सिद्धार्थ सिंह आई ए एस सहायक जिलाधिकारी (विकास खंड अधिकारी)तहबरपुर की संभाली  कमान,जनता सेवा को दी प्राथमिकता।

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद, आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आई ए एसअयान कुमार जैन को निजामाबाद तहसील का उपजिलाधिकारी और दूसरे आई ए एस सहायक जिलाधिकारी सिद्धार्थ सिंह को तहबरपुर का विकास खंड अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। 2025 बैच के आई ए एस सिद्धार्थ सिंह मूल रूप से कानपुर नगर के रहने वाले हैं इनकी शिक्षा दीक्षा भी यही से हुईं है।अधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समाधान कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रशासनिक स्तर पर दोनों अधिकारियों की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि राजस्व, विकास एवं जनसमस्याओं से जुड़े मामलों का निस्तारण अब अधिक प्रभावी ढंग से होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना तथा आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

तहसील क्षेत्र में अधिकारियों की मौजूदगी से कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों में भीजी सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समयबद्ध कार्रवाई की गई तो क्षेत्र की कई लंबित समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।

जनता सेवा, पारदर्शिता और त्वरित समस्या निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए निजामाबाद तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button