Azamgarh news:पशुओं को छोड़ने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद

पशुओं को छोड़ने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद

ठेकमा,आजमगढ़:पशुओं को छोड़ने के विवाद में लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को थाना बरदह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार दिनांक 06.09.2026 को थाना बरदह क्षेत्रांतर्गत ग्राम घाटमपुर में आवारा पशुओं को गांव के बाहर छोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इंदल सरोज पुत्र रामवृक्ष सरोज निवासी ग्राम गिडउर, थाना बरदह ने वादी अजय सरोज पुत्र स्वामीनाथ सरोज निवासी ग्राम घाटमपुर के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में वादी के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। उपचार के बाद वादी द्वारा थाना बरदह में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0- 298/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 रितेश खरवार मय हमराह द्वारा मुकदमे से संबंधित अभियुक्त इंदल सरोज पुत्र रामवृक्ष सरोज उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम गिडउर को त्रिवेणी मोड़ से समय करीब 05:30 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

 

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा बरामद हुआ।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रितेश खरवार, रि0आ0 अजय चौधरी, रि0आ0 शुभम कुमार दुबे और रि0आ0 आशुतोष पाण्डेय शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button