Azamgarh News:कायाकल्प योजना के तहत जिला महिला चिकित्सालय का गहन असेसमेंट, गुणवत्ता सुधार पर हुई विस्तृत चर्चा
आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
कायाकल्प योजना के तहत जिला महिला चिकित्सालय का गहन असेसमेंट, गुणवत्ता सुधार पर हुई विस्तृत चर्चा
आजमगढ़ जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ में मंगलवार को कायाकल्प योजना के तहत टीम द्वारा चिकित्सालय का गहन असेसमेंट किया गया। असेसमेंट टीम में अजय वारिस एवं डॉ. संजय, डिविजनल कंसलटेंट क्वालिटी एश्योरेंस शामिल रहे।
टीम के सदस्यों ने चिकित्सालय के प्रत्येक वार्ड, लेबर रूम, एसेंशियल ऑपरेशन थिएटर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं और गुणवत्ता मानकों का परीक्षण किया गया।
गौरतलब है कि जिला महिला चिकित्सालय को कायाकल्प अवार्ड लगातार पिछले तीन वर्षों से प्राप्त हो रहा है। चिकित्सालय को अब तक सातवीं बार 10 पास सर्टिफिकेट भी प्राप्त हो चुका है। इस उपलब्धि के बीच हुए असेसमेंट को चिकित्सालय की व्यवस्थाओं और गुणवत्ता में निरंतर सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
असेसमेंट के बाद चिकित्सालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं में और सुधार को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। टीम के सदस्यों ने अपने सुझाव रखे, वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने प्रत्येक बिंदु का गहन परीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
बैठक में ट्रेनर दुर्गा देवी, ओपीडी इंचार्ज, लेबर रूम इंचार्ज शकुंतला यादव, पीएसी इंचार्ज सोनी यादव, सर्जिकल वार्ड इंचार्ज छाया राय, आयुष्मान वार्ड इंचार्ज सेंट्रा श्रीवास्तव, सीएनसी इंचार्ज ममता कुमारी, ऑपरेशन थिएटर इंचार्ज सत्यभामा यादव सहित वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर एवं अन्य संबंधित चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. ऋचा दुबे, डॉ. फैज वारिस, संजय, प्रियदर्शनी तथा मैनेजर नील रतन पांडा समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। असेसमेंट टीम अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुख्यालय, लखनऊ को प्रेषित करेगी।



