Azamgarh news :श्रीराम जानकी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर मुकुट, नथुनी व नगदी चोरी करने वाली अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

श्रीराम जानकी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर मुकुट, नथुनी व नगदी चोरी करने वाली अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना सरायमीर क्षेत्रान्तर्गत नई बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता द्वारा मुख्य द्वार से प्रवेश कर रामदरबार एवं दुर्गा माता के गर्भगृह में जाकर वहां रखे चांदी के मुकुट, पीली धातु की नथुनी एवं नगदी चोरी कर ली गई थी। चोरी किए गए सामान को अभियुक्ता द्वारा एक स्थान पर झाड़ियों में छिपा दिया गया था। इस संबंध में दिनांक 06.09.2026 को थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 227/2026 धारा 305(D) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

आज दिनांक 08.09.2026 को थाना सरायमीर पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान एवं नगदी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button