Gazipur news:हथियाराम मठ में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का सम्मान, महंत भवानी नंदन यति ने दिया राष्ट्रधर्म का संदेश

Ghazipur News: Newly appointed regional BJP officials honored at Hathiyaram Math, Mahant Bhavani Nandan Yati gave the message of nationalism.

जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया ब्लॉक स्थित सुप्रसिद्ध हथियाराम मठ में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र की नवगठित क्षेत्रीय टीम में शामिल गाजीपुर के वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर तथा विजय यादव ने बुढ़िया माता के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन कर देश व समाज की उन्नति की कामना की तथा मठ के महामंडलेश्वर महंत भवानी नंदन यति का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर महंत भवानी नंदन यति ने नवदायित्व प्राप्त नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस संगठन और दल में कार्य करें, उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएं। उन्होंने राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखने, सनातन संस्कृति का सम्मान करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। महंत ने कहा कि वर्तमान समय में अनेक कारणों से युवा वर्ग भटकाव का शिकार हो रहा है, ऐसे में समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए युवाओं को सही दिशा दिखाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि गाजीपुर के नेताओं को भाजपा काशी क्षेत्र की टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। भाजपा नेतृत्व ने भानु प्रताप सिंह को अनुसूचित जाति मोर्चा तथा राजेश राजभर को युवा मोर्चा का क्षेत्रीय प्रभार सौंपकर उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताया है।

कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, संदीप सिंह, उमाशंकर यादव, पीयूष सिंह, नागेंद्र निगम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button