मुहम्मदपुर ब्लॉक में शैक्षिक गुणवत्ता एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा, शिक्षक संकुल बैठक आयोजित

Review of educational quality and departmental activities in Muhammadpur block, teacher cluster meeting organized

गंभीरपुर /आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के कंपोजिट विद्यालय रानीपुर रजमो में बुधवार को विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, प्रभावी विद्यालय संचालन एवं विभिन्न विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा के लिए शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने की।

बैठक में निपुण भारत मिशन के तहत संचालित शैक्षिक गतिविधियों, बच्चों के शैक्षिक स्तर एवं अधिगम दक्षता, शिक्षकों की समय से उपस्थिति, नियमित शिक्षण कार्य, शिक्षक डायरी के संधारण एवं उपयोग तथा निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों की आकलन प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा APAAR ID, Eco Club/Mission LiFE सहित विभिन्न विभागीय गतिविधियों की भी जानकारी ली गई।कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को सिखाए जा रहे Cursive Letter तथा कक्षा छह से आठ तक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं गणित विषयों में कराए जा रहे शिक्षण कार्य पर विशेष चर्चा हुई। बच्चों द्वारा किए गए प्रश्न-उत्तर कार्य की समीक्षा करते हुए उनके अधिगम स्तर को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में विद्यालयों में किए जा रहे नवाचार, शैक्षिक गतिविधियों एवं उत्कृष्ट कार्यों को साझा किया गया। साथ ही विद्यालय स्तर पर आने वाली समस्याओं और उनके समाधान को लेकर शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि निरीक्षण एवं समीक्षा का उद्देश्य केवल कमियों को चिन्हित करना नहीं, बल्कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि करना, शिक्षकों के नवाचारों एवं प्रभावी शैक्षिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और विद्यालयों के समग्र विकास को बेहतर बनाना है। उन्होंने शिक्षकों से नियमित एवं प्रभावी शिक्षण कार्य करते हुए बच्चों के अधिगम स्तर में निरंतर सुधार लाने का आह्वान किया।बैठक में प्रधानाध्यापक घनश्याम उपाध्याय, एआरपी मुकेश उपाध्याय, रमापति यादव, मनीष यादव एवं अजय यादव सहित न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।बैठक के अंत में विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी भौतिक समीक्षा एवं निरीक्षण को देखते हुए विद्यालयों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button