Azamgarh News:बनकट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने अंतर्जनपदीय शातिर चोर को दबोचा, चोरी की बाइक समेत तमंचा, जेवरात व साड़ियां बरामद

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

मुस्तैदी लाई रंग, लाखों की चोरी का खुलासा

बनकट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने अंतर्जनपदीय शातिर चोर को दबोचा, चोरी की बाइक समेत तमंचा, जेवरात व साड़ियां बरामद

“जिनके इरादे चोरी के थे, उनके कदम पुलिस ने रोक दिए, कानून से आंख मिलाने वालों को आखिर सलाखों तक पहुंचा दिए।”

मुबारकपुर थाना पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। बनकट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह की मुस्तैदी और टीम की तत्परता से पुलिस ने एक शातिर चोर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की CT-100 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस, चोरी के जेवरात, चार साड़ियां और 1100 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को बनकट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह अपनी टीम में उपनिरीक्षक नारायण यादव, कांस्टेबल कन्हैया कुमार, कांस्टेबल विजय गौड़ एवं कांस्टेबल संतोष गौड़ के साथ बिजरवा सर्विस लेन पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि चोरी के माल के साथ एक बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल से आजमगढ़ की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ने बिना समय गंवाए घेराबंदी कर बाइक सवार को पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अभिषेक यादव पुत्र महेंद्र यादव, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी खोजापुर माधोपट्टी, थाना कंधरापुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक कारतूस, चोरी की CT-100 मोटरसाइकिल संख्या UP 50 L 2081, चोरी के जेवरात में नाक की कील, चार साड़ियां तथा 1100 रुपये नकद बरामद किए। इंचार्ज सौरभ सिंह के मुताबिक, 10 सितंबर को मुबारकपुर थाने में मु0अ0सं0 330/26, धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि चोर उसके घर में घुसकर बक्सा चोरी कर ले गए थे। बक्से में जेवरात और साड़ियां रखी थीं। चोरी के बाद आरोपियों ने बक्से को पास स्थित मंदिर के पीछे फेंक दिया था। पुलिस ने इसी घटना के संबंध में वांछित अभियुक्त अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी अंकित पुत्र सुरेंद्र, निवासी लेडुआ, थाना तहबरपुर के साथ दिन में घरों और इलाकों की रेकी करता था तथा रात में मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

“अपराधियों ने समझा था अंधेरे में राज चलेगा, सौरभ सिंह की मुस्तैदी से उनका हर राज खुलेगा।”

बनकट चौकी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button