Azamgarh News:पखनपुर के प्रतीक सिंह का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
पखनपुर के प्रतीक सिंह का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला ब्लॉक अंतर्गत पखनपुर ग्राम निवासी प्रतीक सिंह पुत्र श्री राम विनय सिंह का चयन जूनियर असिस्टेंट पद पर हुआ है। चयन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतीक सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
प्रतीक सिंह की इस सफलता में उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खासकर उनके दोनों बड़े भाइयों ने उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सराहनीय सहयोग किया। प्रतीक सिंह के दोनों बड़े भाई पहले से ही अध्यापक पद पर चयनित होकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
परिजनों और ग्रामीणों ने प्रतीक सिंह की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतीक सिंह की सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।



