राज्य के बांधकाम कामगारों के लिये संघर्ष कर रही आयटक संघटन को संघर्ष के बाद मिली सफलता

The AITUC organization fighting for the construction workers of the state got success after the struggle

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – महाराष्ट्र राज्य बांधकाम कामगार संघटन आयटक व्दारा लगातार संघर्ष व अपनी मांग को लेकर बार-बार आंदोलन को तिब्रता के साथ सरकार पर दबाव डालने के बाद बांधकाम कामगारों की वेबसाईट व पोर्टल जल्द शुरू किया जायेगा। इस विषय को लेकर निर्णय अधिकृत रूप से जल्द घोषित किया जायेगा। इस तरह की जानकारी मंडल के सचिव विवेक कुंभार नें संघटन के कार्याध्यक्ष कॉ. डॉ, विजय कांबले को दी है।
सचिव विवेक कुमार ने इस विषय के निवारण के लिये जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र राज्य बांधकाम कामगार फेडरेशन आयटक के माध्यम से राज्य के कामगार फडरेशन आयटक की तरफ से राज्य भर कामगार कार्यालय पर विशाल मोर्चा धरना प्रदर्शन,निदर्शन आंदोलन -२ डिसेंबर २०२५ के दिन किया गया था। इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए महाराष्ट्र इमारत और बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल के सचिव विवेक कुंभार व्दारा दिये गये आश्वासन के बाद मुंबई में आयटक व्दारा ११ दिसंबर के होने वाले आंदोलन के समय को आगे बडा़ दिया गया है।बांधकाम कामगारों का नामांकन,पंजीकृत, नूतनीकरण व उनको दिये ज जाने वाली सुविधा की मांग के मंजूरी को लेॅकर सभी प्रकार के लाभ देने के लिए आयटक संघटना सतत संघर्ष के लिए मैदान में खडी़ रहेगी। इसके लिए २६ जानवरी २०२५ से १ मई २०२५ तक राज्यव्यापी बांधकाम कामगार अधिकार जनजागरण अभियान आयटक बांधकाम कामगार संघटन की तरफ से चलाया जाएगा। बांधकाम कामगार भारी संख्या में शामिल होकर अपना अधिकार पाने के लिये आयटक नेतृत्व को इसी तरह बनाये रखने के लिये एक होकर संघर्ष जारी रखें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये राज्याध्यक्ष कॉ. डॉ, विजय बचाटे, राज्य सरचिटणीस कॉ.संजय मंडवधरे, कार्याध्यक्ष कॉ. डॉ,विजय कांबले कोषाध्यक्ष कॉ भीमा पाटील, राज्य उपाध्यक्ष कॉ.सुनील पाटील, कॉ. धनराज कांबळे,कॉ.सुनीता कुलकर्णी कॉ.बालाजी शितोळे, कॉ.संतोष तेली,कॉ. भीमराव गवई, राज्य सहसचिव कॉ.ज्ञानेश्वर मेश्राम, कॉ. संभाजी भेरे,कॉ. आनंदा गुरव, राज्य संघटक कॉ.गौतम कांबले व सभी राज्य कौन्सिल सदस्य व जिला पदाधिकारियों ने आव्हाहन किया है।

Related Articles

Back to top button