अहिरौली में पानी की टंकी का भव्य लोकार्पण, जनता ने प्रधान के कार्यों की सराहना की
Grand inauguration of water tank in Ahirauli, public appreciated the work of the Pradhan.
ठेकमा, आजमगढ़:विकास खण्ड ठेकमा के ग्राम पंचायत अहिरौली में वृहस्पतिवार को पानी की टंकी का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह ग्राम प्रधान नीरज कुमार गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया वही प्रधान द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर पानी की टंकी का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की टंकी शुरू होने से गांव में पेयजल की समस्या दूर होगी और हर घर को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
ग्रामीणों ने प्रधान के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान नीरज कुमार गौड़ ने अपने कार्यकाल में गांव में सड़क, नाली, आवास, पेयजल सहित कई विकास कार्य कराए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके नेतृत्व में गांव में निरंतर विकास हो रहा है।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इच्छा जताई कि 2027 में भी वे नीरज कुमार गौड़ को ही ग्राम प्रधान के रूप में देखना चाहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके जैसे कर्मठ और विकासशील प्रधान के नेतृत्व में गांव और अधिक प्रगति करेगा।
इस अवसर पर आजमगढ़ जनपद के जल निगम के अधिकारी,व ग्रामीण सुमित सिंह,ज्ञानेंद्र दुबे, फिरतू, अलगू,बेचैन, कमलेश गौड़,गौरव, मोनू दुबे,रानू सिंह, कमल गौड़, समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।



