अयोध्या में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज द्वारा 1008 कुंडी हनुमत यज्ञ संपन्न
राजस्थान के मशहूर विद्वान आचार्य डॉक्टर पंडित बालकृष्ण कौशिक ने करवाई पूजा,आचार्य मृदुल बिहारी के नेतृत्व में 1500 पंडितों ने किया वेद मंत्रों का उच्चारण

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना में कोई विघ्न ना आए इसके लिए जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा 1008 कुंडी हनुमत यज्ञ का आयोजन किया गया था। इस यज्ञ में देश-विदेश से आए उनके हजारों भक्तों ने भाग लिया। यज्ञ में पूजन का कार्यक्रम राजस्थान के मशहूर विद्वान आचार्य डॉक्टर पंडित बाल कृष्ण कौशिक समेत 1500 अन्य पंडितों के देखरेख में संपन्न कराया गया। आचार्य पंडित बालकृष्ण कौशिक के बारे में बताते हैं कि उन्होंने संस्कृत से एमए और हिंदी से एमए, एमकॉम,एमईडी, एमबीए, पीएचडी, विद्या मार्तंड के अलावा गायन में भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। इसी तरह से मध्य प्रदेश के मशहूर विद्वान एवं पंडित आचार्य मृदुल बिहारी ने यज्ञ की संपन्नता के लिए अपने साथ आए हुए विप्रो के साथ मंत्र उच्चारण किया। बता दें कि बालकृष्ण कौशिक राजस्थान के सरदार शहर में सप्त ऋषि वेद वेदांग ऋषिकुल नमक गुरुकुल चलते हैं जिसमें देश भर के करीब 81 विद्यार्थियों को मुख्य शिक्षा प्रदान की जाती। आचार्य पंडित बालकृष्ण कौशिक ने बताया कि इन विद्यार्थियों को रहना खाना तथा शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त है। यह गुरुकुल वर्ष 2007 में शुरू किया गया था जो की जयपुर के राजस्थान संस्कृत अकादमी से मान्यता प्राप्त है। इस गुरुकुल को आयकर की धारा 80 जी के तहत आयकर से छूट भी प्राप्त है।


