आजमगढ़:हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म दिन
रिपोर्ट: रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़: कर्पूरी ठाकुर जी का 100 वा जन्मदिन लखनऊ के एच पार्क (कर्पूरी ठाकुर पार्क)निकट नीरा नर्सिंग होम मे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया।
सामाजिक न्याय केंद्र के अध्यक्ष माननीय r d पाल साहब ने इस अवसर पर कहा कि देश को भारत का रत्न मिल गया।
सामाजिक न्याय केंद्र के महासचिव, महा पद्म नंद चेतना एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एस पी सिंह नंद ने न्यूज चैनल पर बोलते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर भारत के करोड़ों लोगों के मर्म को छू लिया है यह पिछड़ों, अति पिछड़ों, शोषितों वंचितों के लिए गौरव का दिन है।श्री नंद ने आशा प्रकट की कि प्रधान मंत्री मोदी जी जल्दी ही जस्टिस रोहिणी कमिशन की रिपोर्ट को लागू करने की घोषणा करेंगे तभी सामाजिक न्याय का फलसफा पूर्ण होगा।