आजमगढ़ में बकरी चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा: मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक गिरफ्तार, 38 मुकदमों वाला कलीम फरार

Police crack down on goat thief gang in Azamgarh: One arrested after being shot in the leg in an encounter, Kaleem, facing 38 cases, absconding

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बकरी चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद आसिफ पुत्र हसीब निवासी अशरफपुर, थाना जीयनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मिसफायर कारतूस, घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन और चोरी की बकरी बेचने से मिले 1,560 रुपये बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बकरी चोरी गिरोह के दो सदस्य मोटरसाइकिल से समेंदा की ओर से शाहगढ़ की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर इटौरा चौकी प्रभारी रंजन कुमार साव और उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव की टीम ने समेंदा-पूरा ठकुराई मार्ग स्थित लोहारी मोड़ पुलिया के पास घेराबंदी की।

पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो वह गिर गई। पुलिस के मुताबिक, चालक अपने साथी आसिफ को फायरिंग करने के लिए कहकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पीछे बैठे आसिफ ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल आसिफ को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया।

पूछताछ में आसिफ ने सिधारी क्षेत्र की दो और जीयनपुर क्षेत्र की एक बकरी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दौलतपुर से दो बकरी, समेंदा से एक बकरी तथा बैरियाडिह से तीन बकरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार गिरोह का कथित सरगना कलीम पुत्र इस्लाम निवासी शाहपुर, थाना जीयनपुर है, जो मुठभेड़ के दौरान मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कलीम के खिलाफ 38 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार आसिफ के खिलाफ छह मुकदमे पंजीकृत बताए गए हैं।पुलिस ने आसिफ के खिलाफ सिधारी थाने में मु0अ0सं0 409/2026, धारा 109(1)/303(2)/317(2) बीएनएस तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फरार कलीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button