Jabalpur news:एमपी में आयुष्मान योजना के करोड़ों हितग्राहियों के लिए चिंता की ख़बर है…
Jabalpur News: There is news of concern for crores of beneficiaries of Ayushman Yojana in MP...
jabalpur news,
– एमपी में आयुष्मान योजना के करोड़ों हितग्राहियों के लिए चिंता की ख़बर है…. प्रदेश के 4 महानगरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में आयुष्मान योजना के एम्पैनेल अस्पतालों के लिए एनएबीएच सर्टिफिकेट अनिवार्य करने के खिलाफ, अस्पतालों ने विरोध की राह पकड़ ली है…. एमपी नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि 8 अक्टूबर से सभी निजी अस्पताल, आयु्ष्मान योजना के तहत इलाज नहीं करेंगे….. दरअसल राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर से ही प्रदेश के चारों महानगरों में आयुष्मान योजना में इलाज के लिए अस्पतालों को एनएबीएच सर्टिफाई होने का नियम लागू कर दिया है… निजी अस्पताल इसका विरोध कर रहे हैं… एमपी नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने सिर्फ 4 शहरों में ही एनएबीएच सर्टिफिकेशन अनिवार्य करने और बाकी जिलों में इसकी छूट देने पर सवाल उठाए हैं… एसोसिएशन का कहना है कि छोटे अस्पताल एनएबीएच सर्टिफिकेशन के लिए ज़रुरी लाखों रुपयों का ख़र्च नहीं उठा पाएंगे… एसोसिएशन ने आयुष्मान योजना में इलाज के बाद बीते पांच – छै महीनों से बकाया राशि भी अस्पतालों को लौटाने की मांग की है….. नर्सिंग होम एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि अस्पताल 8 अक्टूबर से आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं करेंगे और जरुरत पड़ने पर अस्पताल भी बंद कर देंगे….
बाइट आईएमए अध्यक्ष अमरेंद्र पांडे
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



