जबलपुर:बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या

Jabalpur: Elderly woman murdered in broad daylight after entering her house

जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र मे एक बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या चोरी के इरादे से की गई थी हत्यारों की संख्या तीन बताई जा रही है जिन्हें ग्रामीणों ने भागते हुए देखा है। खितौला में ग्राम दरौलीकला में एक महिला को मृत अवस्था में परिजनों द्वारा शासकीय अस्पताल लाये जाने की सूचना पर पहुँची पुलिस को संजय राठौर निवासी दरौलीकला ने बताया कि वह मजदूरी करता है। कल गांव के गिरानी लाल कोरी के घर काम पर गया था उसके पिता रामदास ग्राम केवलारी काम पर गये थे घर में मॉ लक्ष्मी बाई अकेली थी। मॉ बचपन से गूंगी बहरी है सुबह 11:30 बजे अपने घर आया देखा मॉ घर के अंदर वाली परछी में दीवाल से टिककर बैठी थी। थोड़ी देर रूककर वापस काम पर चला गया, दोपहर 1:30 बजे मोहल्ले के संदीप बर्मन ने आकर बताया कि तुम्हारे घर से 2 लड़के निकलकर भागे हैं लगता है उन्होंने चोरी की है। तो उसने तत्काल अपने घर आकर देखा उसकी मॉ लक्ष्मी बाई घर के अंदर कमरे में गद्दा पर चित्त अवस्था में लेटी हुयी थी, पहनी हुई मैक्सी एवं पेटीकोट कमर के उपर पेट तक पलटे दिखाई दिये। उसने पैर सीधे कर कपड़े ठीक किये मॉ के दोनों पैर रस्सी व हाथ कपड़े से बंधे थे तथा मुंह में पीला गमछा बंधा था। मॉ के कनपटी, गाल में चोट के निशान थे मॉ को आटो से शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर आया जहां डाक्टर ने चैक कर लक्ष्मी बाई को मृत घोषित कर दिया।बुजुर्ग महिला के गले में पहने हुये सोने का 6 गुरिया, 1 लाकेट वाला मंगलसूत्र, गले में नहीं था, सामान बिखरा हुआ था उसे लगता है उसके घर से निकलकर भागने वाले दोनों लड़के दिन में उसके घर में घुसकर लूटपाट कर मॉ लक्ष्मीबाई के विरोध करने पर मॉ श्रीमति लक्ष्मी बाई की हत्या कर दी। मोहल्ले की ज्योति बर्मन ने दोनों लड़कों को घर से निकलकर भागते देखी है।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button