Jabalpur news:जमीन में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी और पैसों की मांग को लेकर पीड़ित परिवार का गंभीर आरोप

Jabalpur News: Serious allegations of fraud and demand of money in the name of investment in land by the victim's family

Jabalpur Madhya pradesh today news

चन्दन कॉलोनी निवासी संदीप द्विवेदी और मंदीप द्विवेदी पर प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे ठगने और डेढ़ साल से अधिक समय से गायब रहने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित व्यक्तियों का कहना है कि उन्होंने लोगों से उधार लेकर और बैंक से लोन करवाकर लगभग 25 से 27 लाख रुपये (एग्रीमेंट के अनुसार 40 लाख रुपये तक के चेक) इन लोगों को दिए थे, लेकिन अब पैसे मांगने पर उन्हें गलत आरोपों में फंसाने और झूठे केस की धमकियां दी जा रही हैं।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि संदीप द्विवेदी और उसके परिजनों को ढूंढकर उनका पैसा वापस दिलाया जाए। उनका आरोप है कि थाने में शिकायत करने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button