Jabalpur news:कोतवाली थाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया घेराव, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

जुआ-सट्टा और अवैध शराब के विरोध में प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर। क्षेत्र में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, जुआ-सट्टा और अवैध शराब की बिक्री के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस नेता भानु यादव के नेतृत्व में कोतवाली थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अराजक गतिविधियां बढ़ रही हैं और महिलाओं का सुरक्षित रूप से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जुआ-सट्टा व अवैध शराब की गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई और कानून व्यवस्था में सुधार नहीं आया, तो आंदोलन को गली-मोहल्लों तक ले जाकर इसे और व्यापक किया जाएगा।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button