आजमगढ़:कब्रिस्तान तक सीसी रोड निर्माण की मांग को लेकर युवा प्रधान मोहम्मद सऊद ने की MLC शाह आलम गुड्डू जमाली से मुलाकात

Azamgarh: Youth leader Mohammad Saud met MLC Shah Alam Guddu Jamali to demand the construction of a CC road to the graveyard.

आजमगढ़। विकासखंड मुहम्मदपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर के युवा एवं लोकप्रिय ग्राम प्रधान मोहम्मद सऊद ने गांव की मूलभूत समस्या को लेकर विधान परिषद सदस्य शाह आलम गुड्डू जमाली से मुलाकात की। ग्राम प्रधान ने गांव की सड़क से कब्रिस्तान तक लगभग 100 मीटर सीसी रोड निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव MLC के समक्ष रखा।ग्राम प्रधान मोहम्मद सऊद ने बताया कि कब्रिस्तान तक जाने वाले रास्ते की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को विशेष रूप से बरसात के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और जलभराव के चलते बुजुर्गों, महिलाओं तथा जनाजे में शामिल होने वाले लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती है।इसी समस्या को देखते हुए युवा प्रधान ने गांव की आवाज को मजबूती से उठाते हुए लगभग 100 मीटर सीसी रोड निर्माण की मांग विधान परिषद सदस्य शाह आलम गुड्डू जमाली के सामने रखी। उनका कहना है कि सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को पूरे वर्ष कब्रिस्तान तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से भी निजात मिलेगी।ग्रामीणों के हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर ग्राम प्रधान मोहम्मद सऊद की सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि युवा प्रधान लगातार गांव की समस्याओं को संबंधित जनप्रतिनिधियों के सामने उठाकर विकास कार्यों के लिए प्रयासरत हैं।ग्राम प्रधान ने उम्मीद जताई कि MLC शाह आलम गुड्डू जमाली के सहयोग से जल्द ही इस सड़क निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल होगी और मुजफ्फरपुर के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।गांव के विकास और जनहित की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की यह पहल युवा नौजवान ग्राम प्रधान मोहम्मद सऊद की जनसेवा के प्रति सक्रिय सोच को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button