जबलपुर में दो मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, मचा हड़कंप

Balcony of two-storey building collapses in Jabalpur, causing panic

जबलपुर। नया मोहल्ला इलाके में सोमवार को करीब 100 साल पुरानी दो मंजिला इमारत का छज्जा अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त मकान के अंदर चंदन सिंह के परिवार के 10 से ज्यादा लोग मौजूद थे। छज्जा गिरने के बाद परिवार के सदस्य करीब तीन घंटे तक इमारत के अंदर फंसे रहे।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। नगर निगम की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए दीवार तोड़कर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। नगर निगम प्रशासन ने परिवार के रहने के लिए सुरक्षित जगह की भी व्यवस्था की।

बताया जा रहा है कि इमारत करीब 100 साल पुरानी है। हादसे के बाद आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगर निगम की टीम द्वारा इमारत की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मकान मालिक चंदन सिंह और विकास कौशिक ने हादसे की जानकारी दी। वहीं, नगर निगम जबलपुर के एडिशनल कमिश्नर सौरभ मिश्रा ने राहत एवं बचाव कार्य तथा परिवार के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button