Azamgarh News:थाना बरदह पुलिस द्वारा चाकू से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद।*

*जनपद आजमगढ़ | दिनांक 06.10.2026*
• थाना बरदह पुलिस द्वारा महिला से चैन छपटमारी की घटना का अनावरण, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की बाइक, 7,000 रुपये, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।*
*• थाना बरदह पुलिस द्वारा चाकू से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद।*
*• थाना फूलपुर पुलिस द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, कूटरचित पासपोर्ट व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराधों के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह व थाना फूलपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*थाना बरदह – चैन छपटमारी की घटना का अनावरण*
वादी संजीव कुमार राय पुत्र रामललित राय निवासी बेलवाना, थाना बरदह, आजमगढ़ द्वारा दिनांक 05.08.2026 को सूचना दी गयी कि वह अपनी पत्नी कविता राय के साथ बाइक से वाराणसी से घर जा रहे थे। उसरगांवा पेट्रोल पम्प के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलती बाइक से उनकी पत्नी के गले से सोने की चैन छपटमारी कर फरार हो गये। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 271/2026 धारा 304 BNS पंजीकृत किया गया था।
CCTV फुटेज एवं सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान करते हुए अभियुक्त सूरज निषाद का नाम प्रकाश में आया। दिनांक 06.10.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल व पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, छपटमारी से प्राप्त 7,000 रुपये नगद, .315 बोर का अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। बरामद तमंचे के संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 323/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल को उसने अपने साथी वकील उर्फ कृष्णा सोनकर के साथ वाराणसी रेलवे स्टेशन के पास से चोरी किया था।
*थाना बरदह – जानलेवा हमले का अभियुक्त गिरफ्तार*
वादी भुवाल बिन्द पुत्र चनई बिन्द निवासी ग्राम जगदीशपुर सोहौली, थाना बरदह, आजमगढ़ द्वारा दिनांक 04.10.2026 को सूचना दी गयी कि दिनांक 03.10.2026 की रात उसके गांव के विशाल राजभर आदि द्वारा लाठी-डण्डा एवं चाकू से हमला किया गया, जिसमें उसे जांघ तथा सौरभ बिन्द पुत्र साहबलाल बिन्द को पेट में गंभीर चोटें आयीं। तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 322/2026 धारा 3(5), 115(2), 118(1), 351(3) BNS पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 109(1), 352 BNS की बढ़ोत्तरी की गयी।
दिनांक 06.10.2026 को उ0नि0 रितेश खरवार द्वारा पुलिस टीम के साथ अभियुक्त विशाल राजभर पुत्र स्व0 निरंजन राजभर निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना बरदह, आजमगढ़, उम्र 21 वर्ष को कमालपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद किया गया।
*थाना फूलपुर – धोखाधड़ी व कूटरचित पासपोर्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
वादी दिलीप सोनकर पुत्र शंकर सोनकर निवासी संतकबीर नगर वार्ड नम्बर-02, थाना फूलपुर, आजमगढ़ द्वारा मा0 न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था कि अभियुक्त द्वारा उसके भाई को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर 1,30,000 रुपये लेकर कूटरचित एवं फर्जी पासपोर्ट उपलब्ध कराया गया तथा जानकारी होने पर रुपये वापस मांगने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गयी।
मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 224/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि0 व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। विवेचक उ0नि0 सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिनांक 06.10.2026 को वांछित अभियुक्त ओसामा पुत्र बैतुल्लाह उर्फ फिरोज निवासी ग्राम अरनौला थाना दीदारगंज, हाल पता ग्राम चमराडीह थाना फूलपुर, आजमगढ़, उम्र करीब 46 वर्ष को सुदनीपुर पावर हाउस के पास से समय करीब 12:35 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी निल है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. सूरज निषाद पुत्र बंगाली, निवासी नालापार नावघाट, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।
सम्बन्धित अभियोग – मु0अ0सं0 271/2026 धारा 304, 317(2) BNS एवं मु0अ0सं0 323/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बरदह।
बरामदगी – चोरी की मोटरसाइकिल, 7,000 रुपये नगद, .315 बोर तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस।
2. विशाल राजभर पुत्र स्व0 निरंजन राजभर, निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, उम्र 21 वर्ष।
सम्बन्धित अभियोग – मु0अ0सं0 322/2026 धारा 3(5), 115(2), 118(1), 109(1), 352, 351(3) BNS, थाना बरदह।
बरामदगी – घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू।
3. ओसामा पुत्र बैतुल्लाह उर्फ फिरोज, निवासी ग्राम अरनौला, थाना दीदारगंज, आजमगढ़, हाल पता ग्राम चमराडीह, थाना फूलपुर, आजमगढ़, उम्र करीब 46 वर्ष।
सम्बन्धित अभियोग – मु0अ0सं0 224/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि0 व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट, थाना फूलपुर।
बरामदगी – निल।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमें:*
*थाना बरदह –* SO चन्द्रीप कुमार, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल, उ0नि0 पुनीत श्रीवास्तव, उ0नि0 रितेश खरवार सहित पुलिस टीम एवं सर्विलांस सेल के का0 बसंत यादव।
*थाना फूलपुर –* उ0नि0 सुधीर कुमार सिंह, का0 जितेन्द्र कुमार यादव एवं का0 हरिकिशन मौर्या।
तीनों प्रकरणों में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



