Azamgarh News:NCSAM-2026 के तहत गांधी इंटर कॉलेज भंवरनाथ में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक।*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

 

*दिनांक 06.10.2026 | थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़*

 

*• NCSAM-2026 के तहत गांधी इंटर कॉलेज भंवरनाथ में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक।*

 

*• डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC, OTP, APK, ऑनलाइन लोन/निवेश, सोशल मीडिया, सेक्सटॉर्शन, फर्जी लिंक एवं अन्य साइबर ठगी के तरीकों की दी गयी जानकारी।*

 

*• साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराने की दी गयी जानकारी।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम *पंकज कुमार श्रीवास्तव* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध *कौस्तुभ त्रिपाठी* के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा *National Cyber Security Awareness Month (NCSAM)-2026* के अंतर्गत दिनांक 06.10.2026 को *गांधी इंटर कॉलेज, भंवरनाथ, आजमगढ़* में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन को *डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस/CBI अधिकारी बनकर ठगी, फर्जी KYC, OTP, APK एवं malicious links, ऑनलाइन लोन/जॉब स्कैम, गिफ्ट/लॉटरी स्कैम, सोशल मीडिया फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, फर्जी मोबाइल नम्बर, निवेश/गेमिंग ऐप, सेक्सटॉर्शन एवं मैट्रिमोनियल फ्रॉड* सहित विभिन्न साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी। पुलिस टीम द्वारा लाउडहेलर एवं पम्पलेट के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

 

साइबर अपराध से बचाव के लिए *अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, संदिग्ध लिंक/फाइल पर क्लिक न करने, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा अनजान वीडियो कॉल से सावधान रहने* की अपील की गयी।

 

विशेष रूप से सेक्सटॉर्शन के संबंध में बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के माध्यम से दोस्ती कर वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करते हैं। ऐसी स्थिति में घबराने अथवा धनराशि देने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गयी।

 

साइबर ठगी होने की स्थिति में *तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने अथवा [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने* के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी, जिससे समय रहते धनराशि को सुरक्षित करने एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में सहायता मिल सके।

 

*अभियान में थाना साइबर क्राइम पुलिस के उ0नि0 शिवकुमार उपाध्याय, का0 सभाजीत मौर्य, का0 विशाल यादव, का0 विकास कुमार, म0का0 हसीना खातून एवं म0का0 प्रियंका गौड़ द्वारा प्रतिभाग किया गया।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button