जबलपुर:152 गुम मोबाइल तलाश कर जबलपुर पुलिस ने लौटाए

25 लाख के मोबाइल बरामद, साइबर ठगी से बचने पुलिस की अपील

जबलपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 152 मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक धारकों को वापस लौटाए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ www.ceir.gov.in पर भी उसे पंजीकृत कराएं। वहीं साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। जबलपुर साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 7701050010 पर भी संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों को अज्ञात कॉल और लिंक से सावधान रहने, व्हाट्सऐप पर आई APK फाइल डाउनलोड नहीं करने, अनजान Telegram या WhatsApp ग्रुप से निवेश संबंधी सलाह नहीं लेने और बैंक खातों की जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की हिदायत दी है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क और सजग रहकर साइबर अपराधों से बचने की अपील की है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button