पाकिस्तान का दावा निकला भ्रम! विकल मोड़ पर पकड़ा गया संदिग्ध युवक यूपी का निकला, मानसिक रूप से अस्वस्थ शिवम ट्रेन से पहुंचा जबलपुर
Pakistan's claim turned out to be a myth! The suspect caught at Vikal Mor turned out to be from Uttar Pradesh. The mentally ill Shivam arrived in Jabalpur by train.

Jabalpur Madhya pradesh news ‘
रांझी थानांतर्गत विह्कल मोड़ पर संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक के खुद को पाकिस्तान का निवासी बताने से पुलिस और इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसकी पहचान शिवम पाठक, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि युवक ट्रेन के जरिए जबलपुर पहुंचा था और रांझी थाना क्षेत्र में घूम रहा था। सीएसपी सतीश साहू ने बताया
पुलिस जांच में सामने आया कि शिवम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज राजस्थान में चल रहा था। इलाज के दौरान वह वहां से निकल गया और ट्रेन में बैठकर जबलपुर पहुंच गया। इसके बाद वह क्षेत्र में घूमते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। युवक द्वारा खुद को पाकिस्तान का निवासी बताए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी पहचान और पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई।
सीएसपी सतीश साहू के मुताबिक पुलिस ने शिवम के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि तीन भाई सत्यम, शिवम और सुंदरम हैं और शिवम का राजस्थान में इलाज चल रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और वे जबलपुर के लिए रवाना रहे हैं। फिलहाल पुलिस युवक को सुरक्षित रखकर परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



