Azamgarh News:कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग 20 अक्टूबर तक*

*कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग 20 अक्टूबर तक*

 

आजमगढ़, 09 अक्टूबर 2026/

 

उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ ने अवगत कराया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक किसान दिनांक 20 अक्टूबर 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत ₹10.00 लाख), फार्म मशीनरी बैंक (परियोजना लागत ₹10.00 लाख), किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन किया जा सकता है।

 

इसी प्रकार, फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित एकल कृषि यंत्रों तथा कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत ₹30.00 लाख) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मेज सेलर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत मिलेट पर्लर, विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट एवं रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत कृषि रक्षा यंत्र तथा फसल विविधीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु भी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

 

कृषि यंत्रों की बुकिंग एवं अनुदान हेतु आवेदन विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जनपदवार ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए किसान विभागीय पोर्टल पर जाकर किसान कॉर्नर के अंतर्गत ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ विकल्प पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।

 

उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि यंत्रों का विवरण, यंत्रों की बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए शासनादेश का अवलोकन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

 

योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय, सिधारी, आजमगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button