Jabalpur news:मदन महल थाना क्षेत्र की लिंक रोड शराब दुकान का विरोध, महिलाओं के साथ कांग्रेस का धरना

अवैध अहातों पर कार्रवाई की मांग, समर्थ अवस्थी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर। मदन महल थाना अंतर्गत लिंक रोड स्थित शराब दुकान और वहां संचालित कथित अवैध अहातों के विरोध में कस्तूरबा गांधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्रीय नागरिकों और महिलाओं के साथ गांधीवादी तरीके से धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समर्थ अवस्थी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब दुकान के आसपास लंबे समय से चल रहे अवैध अहातों के कारण उन्हें असुरक्षा और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समर्थ अवस्थी ने कहा कि लाडली लक्ष्मी रोड पर शराबखोरी, लूटपाट और अन्य अनैतिक गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है, जबकि प्रशासन की नाक के नीचे ऐसी गतिविधियां जारी हैं। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी में माताओं-बहनों की सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई कर अवैध अहातों को बंद कराना चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई शराब दुकानों के आसपास अवैध अहाते संचालित हो रहे हैं। समर्थ अवस्थी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा आगामी दिनों में कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button