जबलपुर: विजयनगर थाना प्रभारी पर कार्रवाई और फर्जी एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Jabalpur: Congress submitted a memorandum demanding action against the Vijaynagar police station in-charge and cancellation of the fake FIR.

जबलपुर। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी जबलपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपकर विजयनगर थाना प्रभारी धीरज राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों पर दर्ज कथित फर्जी एफआईआर निरस्त करने की मांग की गई है। कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया है कि 8 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि लगभग 1 बजे एसबीआई चौक पर विजयनगर थाना प्रभारी सिविल ड्रेस में पहुँचे और टेंट कर्मचारी से अभद्र व्यवहार करते हुए दुर्गा प्रतिमा स्थापित न होने देने की बात कही। जब पूजा समिति के अध्यक्ष जितिन राज और रामेश्वर गिरी समेत अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो पुलिस द्वारा उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण और झूठी एफआईआर दर्ज कर दी गई।

जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग:

कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन की इस कार्यप्रणाली और पद के दुरुपयोग पर कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि कानून की रक्षा करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा पूजा समिति के सदस्यों पर दर्ज मामले को तुरंत समाप्त किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि इस मामले में शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने और आगे के आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button