Jabalpur news:हनुमानताल हत्याकांड: पुलिस की बड़ी सफलता, फरार आरोपी सुब्बा राव गिरफ्तार
Jabalpur News: Hanumantal murder case: Major success for police, absconding accused Subba Rao arrested

जबलपुर:हनुमानताल क्षेत्र में 4 सितंबर 2026 को हुए मनोज और बाबा सोनकर हत्याकांड मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में से एक, सुब्बा राव, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी शुभम ठाकुर ने बताया इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है, और सुब्बा राव की गिरफ्तारी के बाद अब पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या चार हो गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। घटना वाले दिन वह षड्यंत्र का हिस्सा होने के साथ-साथ मौके पर बैकअप के तौर पर मौजूद था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश और आपसी विवाद बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



