जबलपुर:20 रुपये किराए के बहाने ऑटो में बैठाया, फिर मांगे 20 हजार! विरोध पर चाकू से हमला कर लूटे 500 रुपये, सिविल लाइन पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा!
Jabalpur: They lured him into an auto-rickshaw on the pretext of paying a 20 rupee fare, then demanded 20,000 rupees! Upon protest, they attacked him with a knife and robbed him of 500 rupees. Civil Lines police arrested two robbers!

जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो में बैठे सिंगरौली निवासी युवक से पहले 20 रुपये किराया तय किया गया, लेकिन स्टेशन पहुंचते ही ऑटो सवार बदमाशों ने 20 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर धमकाया गया। युवक ने बचने के लिए भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे पकड़कर कमर के दाहिने हिस्से में चाकू से हमला कर दिया और जेब से 500 रुपये छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
मले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. आयुष जाखड़, सीएसपी ओमती सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी शशि धुर्वे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शुभम बेन, उम्र 26 वर्ष, निवासी मांडवा गोरखपुर और उसके 16 वर्षीय विधि विवादित साथी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल ऑटो 16 वर्षीय बालक की मां के नाम पर पंजीकृत था और उसे शुभम चला रहा था। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए 500 रुपये, घटना में प्रयुक्त ऑटो और चाकू बरामद कर लिए गए हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी शशि धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक इंदल सिंह, प्रधान आरक्षक सदन दीक्षित तथा आरक्षक सुनील पारधी, मनीष और विनय की सराहनीय भूमिका रही
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



