जबलपुर:दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष और बच्चों को धमकी देने का मामला आया सामने, पुलिस थाने पहुँची महिलाएँ

Jabalpur: A case of threatening the president of the Durga Utsav Samiti and children has come to light; women reached the police station.

जबलपुर:रानीताल सर्वोदय नगर में दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश सेन और अन्य सदस्यों को एक स्थानीय युवक द्वारा कथित तौर पर जान से मारने तथा बच्चों के अपहरण की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई गई है। समिति की सदस्य सुधा सेन और दुर्गाबाई रैकवार ने बताया कि आरोपी युवक शराब के नशे में पंडाल और उनके घर जाकर गाली-गलौज और हंगामा करता है। आरोपी ने समिति के एक बच्चे के साथ मारपीट भी की तथा परिवार को बम से उड़ाने और बच्चों को स्कूल न जाने देने जैसी धमकियाँ दी हैं।

इस मामले को लेकर भयभीत महिलाएँ और क्षेत्रीय निवासी न्याय की गुहार लगाने लॉर्डगंज थाने और पुलिस चौकी पहुँचे तथा आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर फिलहाल लॉर्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य ने मीडिया को कोई भी बयान या जवाब देने से साफ मना कर दिया है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button