75 वे गणतंत्र दिवस पर कमिश्नर ने फहराया तिरंगा,आईजी ने पुलिस अधिकारों को दिलाई संकल्प,सराहनी कार्यों के लिए पुलिस व कर्मचारियों को किया सम्मानित

सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम की रिपोर्ट

आजमगढ़:75 वें गणतंत्र दिवस के पर पुलिस लाइन, आजमगढ़ के प्रांगण में  परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त आजमगढ़ मनीष चौहान द्वारा ध्वजारोहण कर  कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।मुख्य अतिथि व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा भव्य परेड का निरीक्षण किया गया।पुलिस महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़  अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी आजमगढ़  विशाल भारद्वाज व अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहें।परेड में सम्मलित आठ टोलियों का नेतृत्व प्रथम परेड कमाण्डर सुभम अग्रवाल (स0पु0अ0), द्वितीय परेड कमाण्डर गौरव शर्मा (क्षेत्राधिकारी नगर), तृतीय परेड कमाण्डर एसआईएपी विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया ।
इन टोलियों में, पुलिस कांस्टेबल, नागरिक पुलिस, सीईआर, एईआर, महिला, पीएसी, होमगार्डस, सीटीएस के कर्मियों ने प्रतिभाग किया है। पुलिस विभाग के अन्य दस्ता जैसे वायरलेस, फिल्ड यूनिट, डाग स्क्वायड,मोटर साइकिल स्क्वायड, डायल 112 इनोवा, डायल 112 बोलेरो, इगल मोबाइल मो0 साइकलि, एन्टी रोमियो, सर्विलांस, क्यूआरटी दस्ता/स्वाट टीम (वज्र), कैम्मो फ्लाइज वाहन (आधुनिक दस्ता), फायर सर्विस सहित अन्य दस्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया ।  जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें देश भक्ति सामूहिक डान्स, देशभक्ति सामूहिक डान्स ,  देश भक्ति सामूहिक डान्स . देश भक्ति सामूहिक डांस ,  देश भक्ति सामूहिक डांस के प्रतिभाग किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, को पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय स्तर से) द्वारा प्रदान किये गये प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया।
➡ मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यालय स्तर से पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान किये गये अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ठ सेवा पदक तथा प्रशंसा चिन्ह कुल 05 पदक कर्मचारीगणों, मु0आ0 विजय कुमार यादव(अहरौला), मु0आ0 ओम प्रकाश सिंह (देवगांव), मु0आ0चा0 अरुण कुमार सिंह (पुलिस लाइन), को प्रदान कर सम्मानित किया गया।उ0नि0 ओ.एन. राय (रेडियों शाखा) को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।उ0नि0 देवेन्द्र नाथ दूबे (चौकी प्रभारी लालगंज) को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान प्रशंसा चिन्ह रजत पदक से सम्मानित किया गया।मु0आ0 विजय कुमार यादव (अहरौला), मु0आ0 ओम प्रकाश सिंह (देवगांव), मु0आ0चा0 अरुण कुमार सिंह (पुलिस लाइन), को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
➡ मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधि0/कर्म0गण एवं पुलिस के सहयोगी आम नागरिकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टों प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमे प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, निरीक्षक गोपनीय सहायक सत्य प्रकाश पटेल, प्रभारी निरीक्षक फूलपुर शशि चन्द्र चौधरी, निरीक्षक अभय राज मिश्र एएचटीयू, निरीक्षक विभा पाण्डेय साइबर क्राइम, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्र वाचक पुलिस अधीक्षक पुलिस कार्यालय,  श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम,  मोती लाल पटेल थाना जहानागंज, धर्मवीर भारती स्थानीय अभिसूचना,  ओमकार नाथ राय रेडियों शाखा,  अमरनाथ पाण्डेय थाना बरदह, विनय सिंह थानाध्यक्ष बिलरियागंज,  बसन्त लाल थानाध्यक्ष गम्भीरपुर, आशीष पाण्डेय पुलिस कार्यालय,  मेहताब आलम थाना मुबारकपुर,  राकेश कन्नौजिया कैम्प कार्यालय मीडिया सेल, क0आ0 चन्द्रमा मिश्र सर्विलांस सेल, मु0आ0 हेमन्त यादव, आ0 सभाजीत मौर्य साइबर क्राइम, मु0आ0 रविन्द्र दूबे पुलिस लाइन, मु0आ0 प्रमोद तिवारी थाना कप्तानगंज, मु0आ0 भवानी शंकर पुलिस लाइन, मु0आ0 संजय दूबे थाना देवगांव, मु0आ0 संजय सिंह सर्विलांस सेल, मु0आ0 अवधेश यादव स्वाट टीम, आरक्षी सुनिल प्रजापति स्वाट टीम, आरक्षी राकेश कुमार विश्वकर्मा पुलिस लाइन, आ0 मयंक शुक्ला, आरक्षी विवेक रंजन, आरक्षी चालक राधेश्याम प्रसाद परिक्षेत्रीय कार्यालय, आ0 फायरमैन नीरज दूबे फायर सर्विस, म0आ0 अंशिका श्रीवास्तव थाना कप्तानगंज, ओ0पी0 दिनेश यादव सर्विलांस सेल, चौकीदार ओम प्रकाश यादव थाना कोतवाली, पुजारी श्रीराम नरायन दूबे पुलिस लाइन, इलेक्ट्रिशियन ओम प्रकाश पुलिस लाइन, करपेन्टर इकरार पुलिस लाइन, ओ0पी0 एखलाख अहमद पुलिस लाइन, ओ0पी0 कुष्णा नंन्द गौड परिक्षेत्रीय कार्यालय को सम्मानित किया गया।जनपद में पुलिस की सहायता करने वाले आम नागरिकों में मनीष चौरसिया पुत्र स्व0 रामचन्द्र चौरसिया सरायमीर, सुनिल यादव पुत्र राम प्रकाश यादव पवई, रिषभ राजभर पुत्र राजेश राजभर तरवां, अमित कुमार पुत्र रामाश्रय दीदारगंज, सोनू यादव पुत्र चन्द्रहास यादव रानी की सराय को सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button