Jabalpur news:नहर में नहाने गये एक व्यक्ति की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत
Jabalpur News: A man who went to take a bath in the canal died a painful death by drowning in the water.

जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झुरझुरू नहर में नहाने गए एक व्यक्ति की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
पनागर थाने के एएसआई मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का नाम दीपचंद भूमिया है, जो कि कसी गांव का रहने वाला था।
घटना: यह घटना कल सुबह लगभग 11:10 बजे की है जब मृतक नहर में नहाने गया था, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया।कार्रवाई: पुलिस ने मुखबिर और कुड़वार दादा की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। अग्रिम कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



