Jabalpur news:रांझी पुलिस की सख्त कार्रवाई: बिना अनुमति डीजे बजाने वालों पर कसा शिकंजा, दो डीजे ज़ब्त
Jabalpur News: Strict action by Ranchi Police: Crackdown on those playing DJ without permission, two DJs confiscated
जबलपुर:रांझी थाना क्षेत्र में उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों व निर्देशों का कड़ाई से पालन कराते हुए पुलिस ने अवैध रूप से डीजे बजाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि माननीय न्यायालय के स्पष्ट निर्देश हैं कि डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहना चाहिए। डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और बेस से बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है।
बड़े पत्थर इलाके से दो डीजे थाने लाए गए
थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस पूरी मुस्तैदी से निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में बड़े पत्थर इलाके से दो डीजे गाड़ियाँ ज़ब्त कर थाने लाई गई हैं। ये गाड़ियाँ मूर्ति ले जाने का इंतजार कर रही थीं। हालाँकि, उस समय डीजे बज नहीं रहे थे, लेकिन मूर्ति निकलने पर इनके बजने की संभावना थी।
डीजे संचालकों को दी गई समझाइश
पुलिस ने डीजे संचालकों को थाने लाकर न्यायालयीन निर्देशों और बैठकों में तय किए गए नियमों से अवगत कराया है। संचालकों ने अपनी अज्ञानता स्वीकार करते हुए डीजे उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शालीनता से त्योहार मनाने की अपील
थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने नागरिकों और समितियों से अपील की है कि त्योहार को भव्यता, शांति और शालीनता के साथ मनाएं। यदि आवश्यकता हो तो केवल दो बॉक्स की अनुमति लेकर ही निर्धारित मापदंडों के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाएं। पुलिस त्योहारों में जनता के साथ है और चाहती है कि नियमों के उल्लंघन के कारण जनता व पुलिस के बीच टकराव की स्थिति न बने। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इसी तरह-ताराम में विजयनगर थाना प्रभारी धीरज राज ने भी एक डीजे जब तक करवाई की है
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



