Jabalpur news:पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान 9 लोग जुआ खेलते आरोपी पकड़ाए, मामला दर्ज घमापुर थाना क्षेत्र
Jabalpur News: During night patrolling by the police, 9 people were caught playing gambling, case registered in Ghampaur police station area.
Jabalpur news,
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जुआ खेल रहे 9 लोगों के खिलाफ शिकंजा कसा है। थाना प्रभारी घमापुर प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक पंडाल के पास 9 लोग एकत्र होकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके पास से ताश के पत्ते और 65 हजार रुपए नकदी बरामद की है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए गश्त और सख्त कर दी गई है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



