जबलपुर:हाईवे पर 10 फीट का अजगर, थमे वाहनों के पहिए
Jabalpur: 10-foot python on highway, vehicles stopped

सिहोरा/जबलपुर। नेशनल हाईवे-30 पर रविवार रात करीब 8 बजे अचानक 10 फीट लंबा अजगर सड़क पार करता दिखाई दिया। खितौला क्षेत्र के पहरेवा के पास हाईवे से गुजर रहे वाहनों की लाइट अजगर पर पड़ते ही चालकों ने गाड़ियां रोक दीं। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों के पहिए थम गए और कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।
अजगर देखने उमड़ी लोगों की भीड़
हाईवे पर विशाल अजगर दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान वाहन चालक भी रुककर अजगर को देखने लगे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्काल सर्प विशेषज्ञ को इसकी सूचना दी।
रेस्क्यू के दौरान विशेषज्ञ के हाथ में लिपटा अजगर
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया। हालांकि, रेस्क्यू के दौरान अजगर सर्प विशेषज्ञ के हाथ में लिपट गया, जिससे कुछ देर तक उसे संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। बाद में अजगर को सुरक्षित बोरी में रखा गया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया। रेस्क्यू पूरा होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



