Jabalpur news:सात घंटे में मंगलसूत्र लूट का खुलासा, मोहम्मद सोहित गिरफ्तार

Jabalpur news,सात घंटे में मंगलसूत्र लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। आधारताल थाना क्षेत्र में घर के बाहर टहल रही महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने सात घंटे के भीतर पकड़ लिया। थाना प्रभारी आधारताल विपिन ताम्रकार ने बताया घटना के संबंध में महिला ने थाना आधारताल में शिकायत दर्ज कराई थी कि सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर आए दो युवक उसके गले से मंगलसूत्र खींचकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई, जिसके बाद आधारताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने लूटा गया मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद सोहित शामिल है, जिसके खिलाफ आधारताल, हनुमानताल और गोहलपुर थानों में पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, वारदात में शामिल एक नाबालिग के विरुद्ध भी विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

बाइट विपिन ताम्रकार थाना प्रभारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button