ब्रेकिंग न्यूज़/जबलपुर:चरगवां में पुल की रेलिंग से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
Breaking News/Jabalpur: Dead body of a youth found hanging from the railing of a bridge in Chargawan, sensation in the area
जबलपुर। जिले के चरगवां क्षेत्र में पुल की रेलिंग से एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही चरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मृतक की पहचान लिक्खा ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट।



