Azamgarh news :शारदीय नवरात्रि एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत नारी संरक्षण गृह में दीपावली के उपलक्ष्य में वितरित की गईं खाद्य सामग्री, फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री

शारदीय नवरात्रि एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत नारी संरक्षण गृह में दीपावली के उपलक्ष्य में वितरित की गईं खाद्य सामग्री, फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री

क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना प्रभारी निजामाबाद द्वारा नारी संरक्षण गृह एवं थाना सिधारी स्थित वन स्टॉप सेंटर का किया गया भ्रमण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आज दिनांक 14.10.2026 को समय 11:00 बजे शारदीय नवरात्रि एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत ASP/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वर लाल गुर्जर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी एवं थाना प्रभारी निजामाबाद द्वारा थाना निजामाबाद स्थित नारी संरक्षण गृह/आश्रय गृह का भ्रमण किया गया। इस दौरान दीपावली के पर्व के दृष्टिगत वहां रह रही महिलाओं एवं अन्य लोगों के लिए खाद्य सामग्री, फल एवं दीपावली से संबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा थाना सिधारी स्थित वन स्टॉप सेंटर का भी भ्रमण किया गया तथा महिला सुरक्षा, संरक्षण एवं सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

आजमगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के साथ-साथ त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच खुशियां साझा करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button