जबलपुर में 10 लाख की वसूली के लिए युवक से मारपीट! चाकू दिखाकर अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

A young man was assaulted in Jabalpur for extorting 10 lakh rupees. A knife-wielding kidnapping attempt was attempted. The accused was arrested and a case was filed under serious sections.

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दीक्षितपुर में 10 लाख रुपये की कथित अवैध वसूली के लिए युवक के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घायल विनोद सोनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गौरव सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। लगभग तीन दिन पहले आरोपी छूटा था जेल से पीड़ित विनोद सोनी के कर्मचारी के साथ भी गाली गुप्ता करके उसकी बाइक पर चिप पटक दिया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी जिसकी शिकायत पीड़ित राजल चौबे ने यादव कॉलोनी चौकी में एक दिन पहले ही की थी आरोपी गौरव सोनी आदतन अपराधी है

 

पीड़ित विनोद सोनी के मुताबिक, गौरव सोनी उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने चाकू दिखाकर 10 लाख रुपये मांगे और जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर विनोद को बचाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

घटना के बाद विनोद सोनी ने शुक्रवार को कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। कथित वसूली की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button