जबलपुर:रांझी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में धारदार चाकू के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
Jabalpur: Major action by Ranjhi police: Under the leadership of station in-charge Umesh Golhani, a vicious criminal was arrested with a sharp knife.

Jabalpur news:रांझी थाना अंतर्गत पुलिस ने त्वरित और सतर्क कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दिलीप उर्फ डिल्लू (निवासी समन नगर, रिछाई) पुरानी रंजिश के चलते किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी कुछ समय पहले ही धारा 307 के मामले में पांच साल की सजा काटकर बाहर आया था, लेकिन उसके मन में अभी भी दुर्भावना और दुश्मनी का भाव बना हुआ था।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी को मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दशहरा मैदान और वीएफजे के पास से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बड़ा और खतरनाक धारदार चाकू बरामद किया है, जिससे किसी बड़ी जनहानि को टाला जा सका है। रांझी पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश कर दिया है और हथियार उपलब्ध कराने वाले अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



