जबलपुर में दरिंदगी!: 2 साल की मासूम से दुष्कर्म, रेत में चेहरा दबाकर मारने की कोशिश; 11 अपराधों का आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur brutality!: 2-year-old raped, attempted to be killed by burying her face in sand; accused of 11 crimes arrested

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। विजय नगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में परिवार के साथ सो रही महज दो साल की मासूम आधी रात अचानक गायब हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो बच्ची दूसरी निर्माणाधीन इमारत में मिली। एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ के मुताबिक, दमोह जिले के जबेरा निवासी 28 वर्षीय आशीष पटेल ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके रोने पर चेहरा रेत में दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। बच्ची के शांत होने पर आरोपी उसे मृत समझकर मौके से भाग निकला, लेकिन मासूम की जान बच गई। मेडिकल परीक्षण और पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी जबेरा का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र में इसी रात 70 वर्षीय वृद्ध महिला के घर में घुसकर चोरी की कोशिश, मारपीट और गला दबाने की घटना में भी आरोपी का हुलिया मेल खाने की बात सामने आई है। हालांकि, उस वारदात में उसकी संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। दो साल की मासूम के साथ हुई इस घटना ने शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button