Azamgarh News:लेखपाल और बचाव करने वाले व्यक्ति पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप; FIR दर्ज

लेखपाल और बचाव करने वाले व्यक्ति पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप; FIR दर्ज

नरसिंह पवई। पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में एक लेखपाल के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित लेखपाल नागेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक भूपेश कुमार पांडेय को सौंपी है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, नागेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार तहसील फूलपुर के नौहरा लेखपाल मंडल में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को सरकारी कार्य निपटाकर घर लौटते समय हमीरपुर गांव में दयाशंकर चाय वाले की दुकान के सामने खड़ी बस को बाइक से पार करते वक्त राजेश कुमार के बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक गिर गई।आरोप है कि इसके बाद दयाशंकर प्रजापति, उनके पुत्र राजेश कुमार और दो अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों तथा ईंट से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके दांत, होंठ और सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।तहरीर में आगे बताया गया है कि नागेंद्र कुमार को बचाने पहुंचे रामचेत के पुत्र अशोक कुमार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित का आरोप है कि खुद को लेखपाल बताने के बावजूद उनके सरकारी अभिलेख फाड़ दिए गए और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।नागेंद्र कुमार ने 16 अक्टूबर 2026 को पवई थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पुलिस उपाधीक्षक भूपेश कुमार पांडेय को सौंपी है। मामले में आरोपों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button