Azamgarh News:बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

 

नरसिंह पवई (आजमगढ़)। पवई थाना क्षेत्र के वेलवाई बाजार में शनिवार सुबह बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सतीराम (26) पुत्र राजपत और गौतम (30) पुत्र घनश्याम, निवासी जलालपुर, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकर नगर के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शाहगंज से अपने घर जलालपुर जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वेलवाई बाजार में उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button