Azamgarh news:बीजेपी पिछडा मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मिथलेश चौरसिया व मोर्चा के प्रदेश मंत्री आनन्द गुप्ता जिला कार्यालय पर हुआ स्वागत
Azamgarh news: BJP Backward Front's newly appointed district president Mithlesh Chaurasia and the front's state minister Anand Gupta were welcomed at the district office.
आजमगढ़ 17 अक्टूबर 2026 को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मिथिलेश चैरसिया ‘‘तिवारी‘‘ के नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आनन्द गुप्ता जी एवं लालगंज पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल ‘‘आशू‘‘ का भव्य स्वागत भाजपा जिला कार्यालय आजमगढ़ पर किया गया।
प्रदेश मंत्री आनन्द गुप्ता जी का काफिला उनके आवास जहानागंज मुश्कान ढ़ाबा सैय्यद मोढ़ से 250 कार एवं 500 मोटर साइकिल के साथ हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर स्वागत होते हुए काफिला भाजपा जिला कार्यालय पहुॅचा। जहाॅ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री आनन्द गुप्ता जी एवं लालगंज पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल ‘‘आशू‘‘ का फूल माला, बूके अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर व नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री आनन्द गुप्ता ने कहा कि आजमगढ़ में जो सुखा था, हम पिछड़ा समाज के लोग सर्वसमाज को जोड़कर आजमगढ़ की बंजर भूमि पर भाजपा का कमल अवश्य खिलायेगे।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चैरसिया ‘‘तिवारी‘‘ ने कहा कि शिर्ष नेतृत्व द्वारा मुझ जैसे चैरसिया समाज के बच्चे को जिलाध्यक्ष बनाकर पूरे चैरसिया समाज का सम्मान किया है। वर्ष 2027 विधान सभा के चुनाव में सभी सीटों पर इस बार पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित एवं अगड़ो के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्य करेंगे, और आजमगढ़ जनपद की सभी सीटों को जीतकर कमल खिलायेगें।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व प्रत्याशी सदर अखिलेश मिश्रा ‘‘गुड्डू‘‘ पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरजप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर चैबे, पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, यूवा भाजपा नेता अनिल यादव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष पि0मो0 इन्द्रेश चैहान, जिला उपाध्यक्ष जय जय राम प्रजापति, रवि गुप्ता, राजू गुप्ता, अमित गुप्ता, चन्द्रशेखर यादव, रामयश चैहान, नगर महामंत्री योगेन्द्र यादव, बूथ अध्यक्ष अजय मौर्या, अभिषेक गुप्ता गोलू, सभासद सन्तोष चैहान, नगर उपाध्यक्ष धर्मबीर चैहान, नि0क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोनू विश्वकर्मा, रजनीश विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, शशिकान्त विश्वकर्मा आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।



