बिलरियागंज में महिला सुरक्षा अभियान बना चर्चा का विषय थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा गांव, गांव व स्कूलों मे जाकर छात्राओं और महिलाओं को दे रहे हैं सुरक्षा संबंधित जानकारियां

Women's safety campaign becomes a topic of discussion in Bilariaganj. Police station chief Atul Kumar Mishra is visiting villages and schools and giving safety related information to girl students and women.

रिपोर्टर रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़

आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा इस वक्त काफी चर्चाओं में छाए हुए हैं? जिसका कारण यह है कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए, समाज में शांति के लिए और महिलाओं की सुरक्षा के लिए गांव-गांव और स्कूलों में जाकर ग्रामिडों की महिला और पुरुष तथा स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित कानूनी जानकारी दे रहे हैं।

खास तौर से उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से अपील किया कि यदि यात्रा करते समय आपको लगे कि आपके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है या मनचले लोगआपका पीछा कर रहे हैं तो ऐसी हालत में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यदि आपके पास मोबाइल है तो आप तुरन्त 100 नंबर तथा स्थानीय स्थानीय का नंबर 9440 3906 पर कॉल करें या मैसेज डाल दें अथवा महिला हेल्प लाईन डेस्क पर तुरंत अपनी समस्या बताएं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस सुरक्षाकर्मी पहुंचकर आपकी मदद करेंगे। साथ ही साथ पुरुषों को और छात्रों से भी उन्होंने निवेदन किया कि सफर करने वाली महिलाओं को आप लोग अपनी बहन बेटियों की तरह समझें, सपोच करिए कि आपकी बहन बेटी के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाए तो आपको कैसा लगता है,

इसलिए समाज की हर बहन बेटियों को अपनी बहन बेटी की नजर से देखी जाए। यह बातें सबसे पहले मुझ पर लागू होती है मेरे विभाग पर लागू होती है इसके बाद तमाम जनता पर लागू होती है। इसलिए मैं गांव की महिला पुरुष व विद्यालय के छात्र-छात्राओं से निवेदन कर रहा हूं कि आप कभी भी किसी समस्या में फंसे तो तुरंत पुलिस का सहारा लें और कानून कभी हाथ में न लें। एसओ अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि जब तक मैं बिलरियागंज थाना पर तैनात हूँ तब तक यहां हम यहाँ पर अपराधियों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे क्योंकि हमने आते ही मीडिया से बताया था कि सच्चाइयों से बैर नहीं और अपराधियों की खैर नहीं इसलिए पुनः आप लोगों से निवेदन है कि आप कानून का सहयोग करें और कभी भी कानून हाथ में न लें पुलिस का सहयोग करें समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखें। साथ ही साथ आप लोग कहीं किसी तरह की जातिवाद धर्म वाद भेदभाव उच्च नहीं छुआछूत इस तरह का कोई वाद विवाद ना करके समाज में नफरत फैले और शांति ब्यवस्था भंग हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button