आजमगढ़:लायंस क्लब का निःशुल्क नेत्र शिविर: 40 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए वाराणसी रवाना
Azamgarh: Lions Club's free eye camp: 40 patients leave for Varanasi for cataract surgery
आजमगढ़। शहर के लक्षिरामपुर स्थित केएन लाल मेमोरियल हॉस्पिटल में रविवार को लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. भक्तवत्सल, डॉ. निर्मल श्रीवास्तव और क्लब अध्यक्ष रवि जायसवाल ने किया। शिविर में कुल 105 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 65 मोतियाबिंद से पीड़ित मिले। इनमें से 40 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए बस द्वारा आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी भेजा गया। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के कारण 25 मरीजों को ऑपरेशन के लिए नहीं भेजा जा सका, जिस पर चिकित्सकों ने गहरी चिंता व्यक्त की। क्लब की ओर से मरीजों के इलाज, आवागमन और भोजन की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की गई है। डा. निर्मल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। इस दौरान जोन चेयरपरसन लायन अशोक श्रीवास्तव, गोकुल दास अग्रवाल, सोभनाथ अग्रवाल, सचिव सुनील अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष शशिभूषण गर्ग, राकेश, गोविंद, अभिषेक, रजनीश सिंह, सुदर्शन दास अग्रवाल, दीप प्रकाश, डा. अनुतोष वत्सल आदि उपस्थित रहे।



