Azamgarh news :साइबर जागरूकता अभियान के तहत न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
साइबर जागरूकता अभियान के तहत न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

डिजिटल अरेस्ट, ईमेल फिशिंग, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया ठगी एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया गया जागरूक
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 तथा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 17.10.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर, पीपीटी एवं पंपलेट के माध्यम से साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
इस दौरान ईमेल फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर धन की मांग करना, फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर अथवा संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराकर ठगी करना, गिफ्ट एवं लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती कर ठगी करना, म्यूल बैंक खाते एवं फर्जी मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
साइबर अपराधों से बचाव हेतु ईमेल भेजने वाले की वास्तविक आईडी एवं डोमेन की जांच करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, अनजान स्रोतों से प्राप्त अटैचमेंट डाउनलोड न करने तथा किसी के साथ ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फोन अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से डराकर पैसे मांगने वाले व्यक्तियों के झांसे में न आएं।
मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी
छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
1090 — महिला हेल्पलाइन
112 — पुलिस आपातकालीन सेवा
1930 — साइबर क्राइम हेल्पलाइन
1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन
1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
108 — एम्बुलेंस सेवा 102 — गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस सेवा 101 — अग्निशमन सेवा
इसके अतिरिक्त साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in का उपयोग करने की जानकारी दी गई।



