आजमगढ़:पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति, जनपद आजमगढ़ की जिला कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार, कोषाध्यक्ष बने मनीष कुमार गुप्ता
Azamgarh: Formation and expansion of the district executive of the Pre-Secondary Instructor Welfare Committee, Azamgarh district, Manish Kumar Gupta became the treasurer.
गंभीरपुर /आजमगढ़।आजमगढ़ पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति,आजमगढ़ की जिला कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने, अनुदेशकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं प्रदेश सचिव संदीप सिंह यादव की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती, आपसी एकता और अनुदेशकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया। जिलामंत्री श्रीकांत यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव,जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष आशुतोष राय,अखंड प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री ऋषिकेश मौर्य,गब्बर राव,अमित सिंह ,मीडिया प्रभारी रामचंद्र यादव व विवेक सिंह, जिला प्रवक्ता राजेश यादव, संतोष श्रीवास्तव ,राकेश सिंह का चुनाव हुआ।पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन अनुदेशकों के मानदेय, नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा एवं अन्य लंबित मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाता रहेगा। जिला कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और अनुदेशकों की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।संगठन का उद्देश्य अनुदेशकों के अधिकारों की रक्षा करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करना है।



