ब्रेकिंग न्यूज़ :जबलपुर:गोलबाजार मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरकर युवती और बच्चा गंभीर रूप से घायल
Breaking News: Jabalpur: Major accident at Golbazar fair, girl and child seriously injured after falling from a swing
जबलपुर। शहर के गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक में संचालित मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गोल घूमने वाले झूले से गिरकर एक युवती और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, युवती पल्लवी झूले के गेट के पास खड़ी होकर मोबाइल से रील बना रही थी। इसी दौरान आशीष यादव नाम का बच्चा भी झूले का गेट पकड़कर खड़ा था। अचानक झूले का गेट खुलने से दोनों नीचे गिर गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।घटना के तत्काल बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि गोलबाजार में पिछले छह दिनों से मेला संचालित हो रहा था। हादसे के बाद एहतियातन मेले को खाली कराया गया। फिलहाल लॉर्डगंज पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस झूले की सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
बाइट:
– सरिता यादव — घायल बच्ची की मां
– एस.के. निगम — मेला आयोजक
– अखिलेश गौर — सीएसपी, जबलपुर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट।



