जबलपुर की पारले-जी फैक्ट्री में भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप, धुएं के गुबार से इलाके में अफरा-तफरी
जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री से उठते काले धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगे। आग की लपटें देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग सक्रिय,
फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र की दमकल की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए। आग की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई गई।
एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज और
पुलिस और औद्योगिक प्रबंधन मौके पर,
घटना की सूचना पर रिछाई थाना पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। वास्तविक नुकसान की जानकारी आग बुझने के बाद ही सामने आ सकेगी।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद होगा खुलासा,
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



