आजमगढ़:सर्पदंश से महिला की मौत,परिवार में मचा कोहराम
Azamgarh: Woman dies due to snake bite, chaos in the family
आजमगढ़ 20 अक्टूबर:जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, मुस्तफाबाद गांव निवासी 40 वर्षीय ज्ञानमती पत्नी जयप्रकाश सोमवार दोपहर घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए शहर के सिधारी स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया।इसके बाद परिजन ज्ञानमती को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ज्ञानमती के एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।



